
भरत शर्मा। टोंक क्रय-विक्रय सहकारी समिति कार्यालय पर अध्यक्ष उमराव सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित। टोंक करें विक्रय सहकारी समिति कार्यालय पर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे आम सभा आयोजित हुई आम सभा टोंक क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड अध्यक्ष उमराव सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।आम सभा में क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोंक मुख्य व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष नंदकिशोर जाट, संचालक मंडल सदस्य जगदीश सिंह राजावत, राजेश गुर्जर, मुकेश मीणा, आजाद सिंह गुर्जर, शिवराज जाट, राजाराम महावर, वीर सिंह मीणा, सूरज कवंर ,मधु जादौन तथा टोंक क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्य सत्यनारायण चंदेल, प्रताप सिंह राजावत, उम्मैद चौधरी, राजेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्योजीराम चौधरी, छीतरलाल चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे। आम सभा में मुख्य व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 में संस्था की कुल हिस्सा राशि 12 लाख ₹12000 है। व्यवस्थापक ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2023-24 में कुल 4387.41 लाख रुपए का व्यवसाय किया गया। जिसमें संस्था को वर्ष 2023-24 में 1783000 का शुद्ध लाभ हुआ। संस्था का कुल संचित लाभ 167.94 लख रुपए है।